फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरैना में दंपती हत्याकांड में अज्ञात में दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 02 Aug 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। गांव पुरैना में बुधवार की सुबह खेत पर गए दंपती की हत्या के मामले में मृतक प्रवेंद्र के पिता मोतीराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के तीसरे दिन भी गांव में पुलिस और पीएसी तैनात रही। दोहरे हत्याकांड की वजह से गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी भय का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला गीता की मौत का कारण गला दबाना आया है, जबकि उसके पति प्रवेंद्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है। जंगल में दोनों के शव अलग-अलग पड़े मिले थे। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था। तीन दिन बीतने के बावजूद हत्याकांड को लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

गांव में अज्ञात युवकों को देख बिगड़ा माहौल : बृहस्पतिवार को गांव पुरैना में अपनी मंगेतर से मिलने गए कस्बे के सैनीपुरम निवासी दो सगे भाइयों सोनू सैनी तथा मोनू सैनी को ग्रामीणों ने चोर समझकर खूब पीटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश को झेलना पड़ा था। इसके बाद से गांव का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण है। पुलिस और पीएसी ने गांव को छावनी में तब्दील कर रखा है।
उपद्रवियों को चिह्नित कर रही पुलिस : गांव पुरैना में दो युवकों को चोर समझकर पीटने तथा पुलिस से धक्का-मुक्की एवं पथराव करने के मामले में पुलिस उपद्रवियों को चिह्नित करने में जुटी है। ग्रामीण पकड़े गए दोनों युवकों को उन्हें सौंपने की मांग कर रहे थे। पुलिस से इन युवकों को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने खूब बवाल किया था। वीडियो के आधार पर पुलिस उपद्रव करने वालों को तलाश रही है। अधिकांश घरों से लोग दूसरी जगह चले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें