फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों को मीठेपुर मार्ग पर उतारकर भाग निकला थार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। मीठेपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात लगभग 3:00 बजे थार गाड़ी सवार युवक दो युवतियों को बीच रास्ते नीचे उतारकर भाग निकला। पास में ही झूला लगाने का कार्य कर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवतियों से पूछताछ के बाद उन्हें मेरठ भेज दिया।
विज्ञापन

युवतियों ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली निवासी हैं और मेरठ में एक होटल में ठहरी हुईं थी। बृहस्पतिवार को वह घूमने जा रही थी। रास्ते में थार गाड़ी में सवार हो गई। बताया कि थार में दो युवक भी थे और उन्होंने मीठेपुर मार्ग पर पहुंचने के बाद जबरन उन्हें धक्का देकर उतार दिया। दोनों युवतियां सड़क किनारे एक दुकान के आगे बैठ गईं। रक्षाबंधन मेले के लिए मैदान में झूला लगा रहे लोगों ने रात में युवतियाें को बैठे देखा तो उनसे बात की और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने युवतियों से पूछताछ की और अपने साथ चौकी ले आई। युवतियों ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली हैं और मेरठ के एक होटल में ठहरी हुई हैं। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद दोनों युवतियों को उनके होटल तक पहुंचाया। इस मामले में युवतियों ने पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें