30 की बजाय काट डाले 68 पेड़
वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने के बाद मंडलायुक्त से आए निर्देश के तहत एक टीम पूरे मामले की जांच के लिए मौके पर भेजी गई थी। टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार बाग में 70 पेड़ लगे हुए थे। बाग मालिक ने 38 पेड़ों की अनुमति ली थी। जांच रिपोर्ट में आया है कि बाग से 68 पेड़ काट दिए गए हैं। सिर्फ दो पेड़ मौके पर रह गए हैं।
बाग मालिक समेत तीन पर दर्ज कराई रिपोर्ट
वन संरक्षक शिवालिक वन क्षेत्र सहारनपुर परिक्षेत्र वीके जैन ने बताया कि बिना अनुमति के हरे पेड़ काटने के आरोप में वन संरक्षण अधिनियम के तहत बाग मालिक दिग्विजय गुप्ता, ठेकेदार रहीस और दूसरे ठेकेदार नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/