फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेगमपुल के पास सरेआम गुंडागर्दी करने वालों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
jp sir
विज्ञापन
- रोडरेज की घटना में भाजपा नेता के भतीजे और भाई पर किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन

- पूर्व सांसद के परिवार से हैं हमलावर, तीनों को पुलिस ने हिरासत में लिया
- हमले की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों ओर से दर्ज की रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रोडरेज की घटना में भाजपा नेता जयकरण गुप्ता के भतीजे इंजीनियर हर्षित गुप्ता और उनके भाई नीरज पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावर सपा के पूर्व सांसद हरीश पाल के परिवार के हैं। नामजद आरोपी अक्षय, अर्जुन और ऋषभ को सदर बाजार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बेगमपुल के पास हुई हमले की वारदात का वीडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हाेने के बाद पुलिस ने दोनों ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज की।
देवपार्क बागपत रोड निवासी भाजपा नेता जयकरण गुुप्ता का भतीजा हर्षित गुप्ता मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। वह परिवार के साथ दोपहर करीब दो बजे कार द्वारा बेगमपुल पर अपने गुप्ता स्टोर पर जा रहा था। बागपत रोड पर शंभूनगर के पास ट्रक खड़ा होने पर साइड को लेकर थार सवार युवकों की हर्षित गुप्ता से कहासुनी हो गई थी। जब हर्षित बेगमपुल पर अपने गुप्ता किराना स्टोर पर पहुंचे तो आरोपी युवक लाठी-सरिये लेकर थार, स्कार्पियो और तीन स्कूटी पर सवार होकर आए। उन्होंने हर्षित की कार में तोड़फोड़ कर दी और हर्षित के सिर में रॉड से हमला किया।
विज्ञापन

बीच-बचाव के लिए आए हर्षित के ताऊ नीरज आदि से भी मारपीट की गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक बाजार में हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने मामला शांत कराया। हर्षित के सिर में सात टांके आए। पुलिस ने थार कार को सीज कर दिया था। सोमवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो गया। वीडियो में थार सवार हमलावर सरियों और लाठी डंडो से भाजपा नेता के भतीजे हर्षित और उनके भाई पर हमला कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सोमवार को दोनों ओर से हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इन पर दर्ज हुआ केस
भाजपा नेता के भतीजे हर्षित ने सदर बाजार थाने पर अक्षय, अर्जुन, ऋषभ निवासी पीली कोठी नवल विहार बागपत को नामजद कराते हुए अन्य आठ-दस अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, अक्षय की ओर से हर्षित गुप्ता, नरेश गुप्ता के नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हमले की वायरल वीडियो क्लिप और दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हर्षित पर हमले के मामले में तीन युवकों को हिरासत में ले रखा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें