फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून के विरोध में व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ संदेश डालने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 19 Dec 2019 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
विज्ञापन
shamli news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में नागरिक संशोधन कानून के विरोध में व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में कैराना पुलिस ने ग्रुप एडमिन सहित चार के खिलाफ अनुच्छेद153 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। जिन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है इनमें एक स्थानीय समाचार पत्र के संपादक मेहरबान कैरानवी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


उधर माहौल की नजाकत को देखते हुए शामली में पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। शहर में इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार मध्य रात्रि तक बंद कर दी गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी शहर में अमन चैन बनाए रखने के लिए जन प्रतिनिधियों से वार्ता करने में जुटे हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने पुलिस ने कैराना थाने के गेट पर एहतियातन बैरिकेडिंग कराई हुई है। साथ ही दमकल की गाड़ी से पानी की बौछार करने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। 

सीओ और कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली के गेट के पास मौजूद हैं। दरअसल व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक मैसेज चलाने पर यहां चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसके बाद थाने में किसी भी धरने प्रदर्शन की संभावना के चलते पुलिस ने एहतियातन यह तैयारी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें