फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरा मशीन संचालक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। वन विभाग के बीट प्रभारी ओमप्रकाश की ओर से गांव अलीपुर मोरना में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन संचालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में बताया कि सूचना मिली कि राज्य वन्यजीव बारहसिंघा अभ्यारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अलीपुर मोरना में मखदूमपुर रोड पर आशू द्वारा अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन कर लकड़ी का चिरान किया जा रहा है। वन दरोगा अतुल दुबे, वन रक्षक संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक अवैध आरा मशीन द्वारा लकड़ी का चिरान करते पाया।
इसे तत्काल बंद कराते हुए मौके पर मशीन की व्हील, ब्लेड व मशीन फाउंडेशन सहित खुलवाकर उपकरण एवं चिरान हस्तिनापुर रेंज कार्यालय ले आए। इस मामले में वन अधिनियम के तहत आरा मशीन संचालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें