फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के विवाद में दो भाइयों को गोली मारने में नौ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के विवाद में दो भाइयों को गोली मारने में नौ के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट की जाकिर कॉलोनी में शनिवार रात युवती के विवाद में दो चचेरे भाइयों को गोली मारने की घटना में नौ युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले रखा है। वहीं घायल फैसल की हालत नाजुक बनी हुई है। रविवार को घायल के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लिसाड़ीगट थाने में हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
जाकिर कॉलोनी निवासी फैसल की एक रिश्तेदार बहन है। इस युवती को प्रिंस और उसका दूसरा साथी परेशान करते थे। युवती को लेकर फैसल और आरोपी प्रिंस के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है। शनिवार रात फैसल कॉल कर कॉलोनी में ही चौपले पर बुलाया। फैसल चचेरे भाई शादाब के साथ पहुंचा। उनकी वहां पहले से मौजूद सात-आठ युवकों ने तमंचे की बट से पिटाई की और उसके बाद गोली मार दी, जिससे फैसल और शादाब गंभीर घायल हो गए थे। घायल फैसल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे दो गोली लगी थी। शादाब को एक गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने रविवार को थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने हंगामा करने वाले लोगों को समझाते हुए शांत कराया। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर सलीम, वसीम, दानिश, प्रिंस, शाकिर और सोनू व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ दिनेश शुक्ला का कहना है कि दोनों ही पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें