फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विधायक अतुल प्रधान व समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Sat, 06 May 2023 08:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में रोड शो करने के दौरान आतिशबाजी करने पर सपा विधायक अतुल प्रधान व समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अतुल प्रधान - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शुक्रवार शाम सरधना विधायक अतुल प्रधान के रोड शो के दौरान आतिशबाजी की गई। इस पर विधायक व समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि रोड शो के दौरान युवक कारों की छतों और खिड़की से बाहर खड़े हुए थे। समर्थकों ने सड़क पर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने पूरी तरह सड़क पर कब्जा कर लिया।

रोड शो में शामिल युवक डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इस दौरान राहगीर जाम में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों को जाम से निकलवाया। सीओ दौराला ने बताया कि सरधना विधायक अतुल प्रधान और उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें