फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम के खिलाफ शांति भंग में मुकदमा दर्ज, चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव नाहली में मस्जिद के बाहर लगे इस्राइल के उत्पाद का बहिष्कार व भारतीय उत्पाद का इस्तेमाल करने का पोस्टर इमाम को भारी पड़ गया। पुलिस ने मस्जिद के इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के गांव जौला निवासी मुफ्ती अरशद पुत्र खलील नाहली गांव की बड़ी मस्जिद में इमाम हैं। नाहली में बड़ी मस्जिद के बाहर इस्राइल के उत्पाद का बहिष्कार व भारतीय उत्पाद के इस्तेमाल का पोस्टर लगा हुआ था। इसे गांव के कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियाे थाना पुलिस को मिली तो पुलिस ने इमाम को थाने में बुलवाया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शांति भंग में चालान कर दिया।
इमाम का चालान किए जाने की बात जैसे ही ग्रामीणों को पता चली तो मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। हालांकि, पुलिस के आने से पहले उस पोस्टर को हटा दिया गया था। पुलिस ने इमाम व समुदाय विशेष के लोगों को धमकाया। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की बात कहते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि पोस्टर के माध्यम से केवल भारतीय उत्पादों का इस्तेमाल करने की बात कही गई थी। भारतीय उत्पाद को इस्तेमाल करने की बात करना कोई देश विरोधी बात नहीं थी। ग्रामीणों में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर रोष है।
विज्ञापन

सीओ सरधना का कहना है कि फिलीस्तीन के समर्थन में नाहली गांव में मस्जिद के बाहर एक पोस्टर चस्पा किया गया था। जिसका गांव में विरोध हुआ था। शांति व्यवस्था बनाने के लिए मस्जिद के इमाम के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें