फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाना सस्पेंड कराने की धमकी देने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Mar 2023 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस को थाना सस्पेंड कराने की धमकी देने पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि चारों युवकों ने रात में ही आपस में समझौता कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि रविवार देर रात फुटबॉल चौराहे पर गाजियाबाद निवासी रवि राघव और नितिन चौहान की कार रेलवे रोड निवासी मोहित एवं रवि कुमार की कार से टकरा गई थी। चारों युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। यह देख थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बीचबचाव कराने की कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने अपना झगड़ा छोड़ पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी थी। इसके बाद इन चारों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया था। थाने में आने के बाद इन्होंने हंगामा किया था और थाने को सस्पेंड कराने तक की धमकी दें डाली थी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद चारों युवकों ने आपस में समझौता कर लिया था। इसके बावजूद पुलिस की ओर से चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें