फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मीटर रीडिंग कम करने का आरोपी पकड़ा, फिर छोड़ा

Tue, 21 Mar 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देहलीगेट पुलिस ने सोमवार को मीटर रीडिंग कम करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कुछ देर तक उसे थाने में बैठाने के बाद बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया। क्षेत्र के पूर्वा फैय्याज निवासी एक युवक मीटर में चिप लगाकर रीडिंग कम करने का काम करता है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। बताया गया है कि पुलिस ने आरोपी से मिलीभगत कर ली और इसके बाद बिना किसी कार्रवाई के थाने से ही छोड़ दिया। वहीं, थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि थाने में मीटर चोरी का मुकदमा दर्ज है। सूचना मिली थी कि पूर्वा फैय्याज निवासी बिजली मैकेनिक सलीम ने मीटर चोरी किया है। पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया गया था। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद भी मीटर चोरी में सलीम की भूमिका नहीं मिली है। इसलिए उसे छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें