फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। पुलिस ने मुख्यमंत्री पोर्टल के आदेश पर शाहजहांपुर नगर पंचायत के सभासद द्वारा बीएलओ के साथ अभद्रता करने, जातिसूचक शब्द कहने, गालीगलौज करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ किठौर को सौंपी गई। इस मामले को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर में तैनात सहायक अध्यापक गजेंद्र ने रविवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती 11 अक्तूबर को वह कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ की ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर के वार्ड-12 मोहल्ला खुशबाशान के सभासद शौकतउल्ला खां वहां पहुंचे। उन्होंने बीएलओ गजेंद्र पर मनमाफिक काम कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि इनकार करने पर शौकतउल्ला ने जातिसूचक शब्द कहते हुए गालीगलौज की। इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। काफी समझाने पर भी आरोपी बाज नहीं आया और मारपीट पर उतारू हो गया। बीएलओ आरोप है कि पहले भी उक्त सभासद ने दबंगई के चलते दो बार अभद्र व्यवहार किया था, लेकिन गण्यमान्य लोगों ने समझौता करा दिया था। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
ऑनलाइन शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
बीएलओ गजेंद्र ने बताया कि उन्होंने थाने में तहरीर देेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल, मानवाधिकार आयोग, एससी,एसटी आयोग एवं निर्वाचन आयोग का सहारा लिया। बीएलओ का यह भी कहना है कि मामले को लेकर लोगों ने फैसले का दबाव बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें