फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर चस्पा किया 'बेखौफ जियो, बाइज्जत जियो' लिखा पोस्टर, मचा हड़कंप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 Jul 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल की दीवार पर 'बेखौफ जियो, बाइज्जत जियो' लिखा पोस्टर चस्पा दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पोस्टर उतरवाकर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


बता दें कि मोहल्ला पतियापाड़ा में धार्मिक स्थल के बाहर दीवार पर एक भड़काऊ पोस्टर चस्पा था। जिस पर 'बेखौफ जियो, बाइज्जत जियो' लिखा हुआ था। पोस्टर पर एक भड़काऊ तस्वीर बनी हुई थी। पोस्टर देख लोगों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


वहीं पोस्टर चस्पा की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर चस्पा के बारे में जानकारी की। किसी ने रात्रि में पोस्टर चिपका दिया बताया। 

कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही का कहना है कि पोस्टर की वीडियोग्राफी कराकर उतार लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें