सहारनपुर जनपद के नकुड़ में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। साइबर सेल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया।
कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि शुक्रवार को साइबर सेल की निगरानी में एक आपत्तिजनक पोस्ट आ गई। साइबर सेल ने मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाला तो उच्चाधिकारियों ने पोस्ट डालने वाले युवक की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने गांव अध्याना में पहुंचकर पोस्ट डालने वाले युवक तनुज पुत्र उमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाल ने बताया कि मामला सही पाने पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर जेल भेजा।
यह भी पढ़ें: सपा नेता ने नागरिकता कानून को लेकर फेसबुक पर डाली भड़काऊ पोस्ट, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
उधर, इस संबंध में एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल की पैनी नजर है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले की पहचान कर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी सामग्री सोशल मीडिया पर आदान प्रदान न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे और शांति व्यवस्था भंग हो।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/