फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्हैड़ा में चुनावी संघर्ष में नवनिर्वाचित प्रधान समेत 25 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्हैड़ा में चुनावी संघर्ष में नवनिर्वाचित प्रधान समेत 25 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सरधना। मुल्हैड़ा गांव में बृहस्पतिवार रात चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष में 25 लोगों को नामजद किया गया है। संघर्ष में पांच लोग घायल हुए थे। इस मामले में एक पक्ष ने नवनिर्वाचित प्रधान समेत 19 लोगों तथा दूसरे पक्ष ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
चुनावी रंजिश में गांव में मुल्हैड़ा में बृहस्पतिवार को साजिद पुत्र यामीन और नफीस पुत्र इंशाद पक्ष के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले और पथराव व फायरिंग भी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने हसीना पत्नी इंशाद की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि घर में घुसकर जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें नवनिर्वाचित प्रधान कुलदीप पुत्र चरण सिंह, साजिद व आसिफ पुत्र यामीन, तैमूर व कामिल पुत्र जब्बार, गफ्फार पुत्र फीजू, सनव्वर पुत्र गफ्फार, राशिद पुत्र शौकीन उर्फ बाल्ले, मुर्सलीम पुत्र मेहरबान, कुलदीप शर्मा पुत्र राजकुमार, प्रमोद व बिन्नू पुत्र टीका, राजेश पुत्र राजबल, अमित व विनोद पुत्र राजकुमार, अर्जुन पुत्र किशोर बागडी, नरेंद्र पुत्र जगमाल, पिंटू पुत्र दिनेश, बिट्टू पुत्र ओमबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
दूसरे पक्ष ने छह नामजद कराए
शुक्रवार शाम दूसरे पक्ष के साजिद की तहरीर पर नफीस पुत्र इंशाद, शुएब, आलमगिरी व आसिफ पुत्र अलीशेर, जाहिद पुत्र खालिद और नासिर पुत्र जाकिर के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें