फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आदर्श बूथों पर मतदाताओं के लिए बिछी कालीन

Fri, 19 Apr 2024 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा चुनाव का पहला चरण आज है। मतदाताओं को मतदान को रिझाने के लिए आदर्श बूथ बनाए गए। मॉडल बूथों पर गेट से कमरों तक कारपेट बिछाई गई है। इसके अलावा इन बूथों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। जहां मतदाता वोट डालने के बाद खुद की सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। मतदान के लिए यूथ बूथ, दिव्यांग बूथ, पिंक बूथ भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कांशीराम के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र को पिंक बूथ बनाया गया है। जहां बृहस्पतिवार को मनमोहक नजारा रहा। मुख्य गेट से लेकर कमरे तक कारपेट बिछाई गई है। जिस पर चलकर मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। बिजनौर शहर के लुईस पार्कर स्कूल को आदर्श बूथ बनाया गया है। जिसे बेहतर तरीके से सजाया गया है। केंद्र पर जाने वाले रास्ते को पर्दे, झालरों से सजाया है। इसी मतदान केंद्र पर डीएम, एसपी वोट करेंगे। जीजीआईसी मतदान केंद्र को यूथ बूथ बनाया गया। यहां सभी युवा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा बिजनौर इंटर कॉलेज में दिव्यांग बूथ बनाया है। आदर्श मतदान केंद्रों पर कारपेट बिछाने के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
- केंद्रों पर 11 घंटे होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरु होगा। जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतदाता इस बीच कभी भी केंद्राें पर मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें