फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत

Fri, 19 Apr 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कोतवाली देहात में सड़क दुर्घटना में मरने वाले दम्प​त्ति अंकुश और भारती का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोतवाली देहात (बिजनौर)। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर पीलीचौकी के पास स्काॅर्पियों गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र नगीना के ग्राम जीतपुर पलड़ी निवासी अंकुश (27) पुत्र भगवान दास अपनी पत्नी भारती (25) के संग बाइक से बिजनौर जाने के लिए घर से निकला। बाइक सवार पति-पत्नी बिजनौर में किसी चिकित्सक से दवाई लेने जा रहे थे। जैसे ही दंपती बिजनौर नगीना मार्ग पर पीली चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कई फीट ऊपर हवा में उछलकर सड़क पर गिरे। मौके पर पहुंचे ग्राम हादरपुर निवासी शुभम भोजयान ने घटना की सूचना पुलिस तथा 108 एंबुलेंस को दी। एम्बुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अंकुश की पत्नी भारती को मेरठ रेफर कर दिया। गंभीर अवस्था में मेरठ पहुंची भारती को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दंपती की मौत का समाचार घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। अंकुश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अंकुश का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व हुआ था और उनके कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन





- पुलिस ने तलाशा लेकिन हाथ नहीं लगी गाड़ी



शुभम भोजयान ने बरुकी पुलिस चौकी में सूचना दी। बरुकी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने चेकिंग अभियान शुरू किया, लेकिन कार चालक बरुकी चौकी न पहुंचकर गांव के रास्ते से होता हुआ भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें