फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कारपेंटर ने पेड़ से लटककर जान दी

विज्ञापन
मृतक राजेंद्र का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) फलावदा।
विज्ञापन
फलावदा। अमरोली उर्फ बड़ा गांव के जंगल में स्थित आम के बाग में पेड़ से लटककर बड़ा गांव निवासी कारपेंटर ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह ग्रामीणों ने अमरोली उर्फ बड़ा गांव जाने वाले रास्ते पर स्थित आम के बाग में गांव निवासी कारपेंटर राजेंद्र (50) का शव चादर के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजेंद्र के भाई अरुण ने बताया राजेंद्र कारपेंटर का काम करता था। वह रविवार सुबह घर से शौच के लिए जंगल में गया था। राजेंद्र के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। सूचना मिली कि राजेंद्र का शव आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ है और उसने आत्महत्या कर ली है। राजेंद्र ने आत्महत्या क्यों की इसकी उसे जानकारी नहीं है। राजेंद्र के चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा 23 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें