फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान ! सर्दी का सितम झेलने को हो जाइए तैयार, बदलते मौसम में दिल का रखें खास खयाल

Thu, 05 Dec 2019 11:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- अधिक ठंड में सिकुड़ने लगती हैं रक्त धमनियां 
- ज्यादा रक्तचाप बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा
विज्ञापन
1 of 6
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाएगा। इस मौसम में सांस के साथ-साथ दिल के मरीजों को भी सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, इस मौसम में दिल के मरीजों की रक्त धमनियां सिकुड़ने लगती हैं। रक्तचाप बढ़ जाता है और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी दिक्कत से बचा सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
fog,winter - फोटो : amar ujala
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवचरण बताते हैं कि मॉर्निंग वॉक पर नियमित जाने वाले लोगों को बिस्तर छोड़ने के तुरंत बाद घर से निकलने के बजाय घर पर ही थोड़ी एक्सरसाइज कर लेनी चाहिए। गर्म कपड़ों में ही घर से बाहर निकलना चाहिए।
अगर दिल में परेशानी हो तो पहले ईसीजी कराएं, फिर भी दिक्कत हो तो टीएमटी कराएं। परेशानी खत्म न हो तो एंजियोप्लास्टी के बारे में सोच सकते हैं। करीब 60 प्रतिशत मामलों में एंजियोप्लास्टी की जरूरत नहीं होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
ठंड से कांपती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि ठंड में हार्ट तक खून पहुंचाने वाली धमनी में जमे फैट के थक्के से रक्त फ्लो रुक जाता है। रक्त न मिलने से दिल की कोशिकाओं में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इससे धीरे-धीरे मांसपेशियों की रफ्तार कम हो जाती है। यही हार्ट अटैक का कारण बनता है।
 
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ममतेश का कहना है कि दिल के मरीज सूरज निकलने के बाद ही घूमने जाएं तो बेहतर है। अपनी दवाएं जरूर समय से खाएं। सीने के बीच में दर्द हो तो ईसीजी जरूर कराएं। इसे सिर्फ गैस का दर्द न मानें।

4 of 6
ठंड से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोग - फोटो : अमर उजाला
हार्ट अटैक के लक्षण
- सीने में दर्द या ऐंठन होना
- थकान और कमजोरी महसूस होना
- पसीना, चक्कर आना, सांस फूलना और नींद न आना
- हाथों, कंधों, जबड़ों आदि में दर्द होना या उल्टी आना
विज्ञापन

5 of 6
ठंड बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
यह करें तुरंत
- अटैक का अनुमान होते ही तुरंत डॉक्टर या इमरजेंसी कॉल करें
- दर्द होने पर मरीज के सीने पर हाथ रखकर पंपिंग करते हुए दबाएं
- डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा लें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
यह बरतें सावधानी
- घर से बाहर निकलने पर सिर, कान, नाक, गला आदि अच्छे से ढक लें।
- खुले में अलाव तापने से बचें, कमरे को हीटर या ब्लोअर आदि से गर्म रखें।
- तैलीय या घी युक्त भोजन के सेवन से बचें।
- दिनभर पानी का सेवन करते रहें।
- खाली पेट न रहें, नशा करने से बचें।
- रक्तचाप और मधुमेह की जांच कराएं, इसे नियंत्रित करने की नियमित दवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें