मेरठ के लिसाड़ीगेट में चार साल के मासूम अब्दुल्ला की हत्या में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने में 26 नवंबर को बच्चे के अपहरण का केस दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
परिजन थाने में चिल्लाकर बच्चे के साथ अनहोनी होने का अंदेशा जताते रहे। लेकिन पुलिस नहीं जागी। परिजनों के हंगामा करने पर शनिवार को पुलिस ने बेगमपुल के एक तांत्रिक समेत तीन लोग हिरासत में लिए। लेकिन तब तक बच्चे की हत्या कर शव नाले में फेंका जा चुका था। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर कैसे पुलिस ने इस मामले में नहीं दिखाई जरा भी गंभीरता: -