फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल मैनेजर के इकलौते बेटे की कार से कुचलकर मौत, आरोपी फरार

Sun, 08 Jan 2017 01:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौचंदी थाना क्षेत्र में सूरजकुंड के पास शनिवार शाम को हुए सड़क हादसे में एक निजी कंपनी के जनरल मैनेजर के इकलौते बेटे की मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार था। कार की टक्कर से उसका शरीर कुचल गया। आसपास के लोगों ने आरोपी चालक का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया। सूचना पर नौचंदी और सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम- ए ब्लॉक निवासी पवन खुराना नोएडा में लोट्स कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनके इकलौते बेटे अपूर्व कुमार (21) ने एमआईईटी कॉलेज से बीटेक किया था। इन दिनों वह गेट की तैयारी कर रहा था। शनिवार शाम को अपूर्व बाइक से एक दोस्त के घर बुक्स लेने गया था। बाइक चलाते समय युवक ने हेलमेट भी पहना हुआ था। सूरजकुंड से आगे नाले के पास स्थित चौराहे के पास जैसे ही युवक बाइक से पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रही अल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी बाइक सड़क पर  दूर जा गिरी, जबकि हेलमेट पहने युवक के पेट के पास से कार का पहिया चढ़ गया। आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। खून से लथपथ युवक को देखकर लोगों की भी सांसे थम गई। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर नौचंदी सुरेंद्र राणा और सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस घायल युवक को होप हॉस्पिटल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का पता चलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि कुछ लोगों ने कार का नंबर पुलिस को बताया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की के प्रयास किए जा रहे हैं।

इकलौते बेटे की मौत से बेहोश हुई मां
अपूर्व की मां नीरू खुराना शिक्षिका हैं। वह एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही अपूर्व की मां बेहोश हो गई। अन्य महिलाओं और रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। मां ने बिलखते हुए कहा कि बेटे की मौत के बाद उनका सब कुछ चला गया। अपूर्व के पड़ोसी और भाजपा नेता अजित चौधरी ने बताया कि अपूर्व स्वभाव से हंसमुख था। बीटेक की पढ़ाई करने के बाद कहता था मुझे कुछ बनना है, लेकिन अपूर्व का यह सपना अधूरा ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट भी नहीं बचा सका जान :
हादसे में अपूर्व की मौत होने पर दोस्तों और पड़ोसियों को यकीन ही नहीं हुआ। सबका कहना है कि अपूर्व बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें