फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको पार्क के गेट पर लगे कटीले तार, जानिए क्यों हुई एंट्री बंद

Sun, 08 Jan 2017 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना ने ए वन लैंड पर बने ईको पार्क में सभी नागरिकों की एंट्री बंद कर दी है। पहले सेना की ओर से बाहर होर्डिंग लगाया गया था, जिसमें जानकारी दी कि नागरिकों के लिए पार्क सात जनवरी 2017 से बंद हो जाएगा। इस बीच सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक पार्क को खोला गया। अब पार्क सबके लिए बंद कर दिया गया है। पार्क में घूमने के लिए सेना के परिवार के लोग भी आते थे। पार्क के गेट पर कटीले तार लगा दिए।
विज्ञापन


कैंट के सैन्य क्षेत्र में तीन पार्क ऐसे हैं जहां पर लोगों की आवाजाही रहती है। जिनमें से एक ईको पार्क है। शनिवार से यह नागरिकों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। दो अन्य पार्क में रामताल वाटिका और सब एरिया हेड क्वार्टर के सामने गोल्डन फिश पार्क है। इनमें लोग परिवार के साथ घूमने जाते हैं। सैन्य परिवार के अलावा दूसरे नागरिक भी पार्क में जाते हैं। ए वन लैंड पर इसके अलावा भी कुछ पार्क हैं, लेकिन उनमें किसी की एंट्री नहीं है। यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि ए वन लैंड पर सेना का अधिकार है। सेना से जुड़े लोगों का कहना है ए वन लैंड के पार्क सिविलियन के लिए नहीं है। इनका उपयोग सेना अपने हिसाब से करने के लिए स्वतंत्र है।  

लोगों को हो रही परेशानी
किसी भी पार्क को बनाने और मैंटेन करने में पैसा खर्च होता है। अहम बात यह है कि पार्क में पैसा जब खर्च लगाया जाता है तो वह घूमने-फिरने के लिए तैयार किया जाता है। इसका उल्लेख भी होता है। पार्क को अचानक बंद करने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें