फरमान शातिर अपराधी है। वह अपने साथियों को लूटपाट कराने के लिए सड़क पर खड़ा करता था और कार में बैठा रहता था। विरोध होते ही कार से फरमान ताबड़तोड़ गोलियां चला देता था। बुधवार को भी फरमान ने कार से ही पुलिस टीम पर फायरिंग की। मुठभेड़ में पुलिस ने उसके पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली के अनुसार शाम करीब आठ बजे वे पुलिस पुलिस टीम के साथ जामिया रेजीडेंसी के पास चेकिंग कर रहे थे। फतेहउल्लापुर रोड की ओर से एक सेट्रो तेजी से आ थी। रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने पुलिस पर फायर करते हुए कार तेज दौड़ा दी। पुलिस ने कार का पीछा शुरू कर दिया तो खुद को घिरता देख एक बदमाश कार से कूदकर फायर करता हुआ भाग गया। फरमान कार से ही पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक गोली फरमान के बांये पैर में लग गई।
इंस्पेक्टर के अनुसार पुलिस ने तीन गोलियां चलाई। दो गोलियां फरमान की सेंट्रो में लगी हैं। संभवत: एक गोली सेंट्रो की खिड़की से पार होती हुई फरमान के पैर में लगी है। इंस्पेक्टर के अनुसार इस मुठभेड़ में बदमाशों की ओर से करीब चार से पांच जबकि पुलिस की ओर से तीन फायर हुए। फरमान के पास से पुलिस ने एक तमंचा ओर दो कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गोली लगने के बाद फरमान की ओर से फायरिंग बंद हो गई। फरमान के पास हथियार था इसलिए पुलिस टीम को आशंका थी कि कहीं उसके पास जाते ही वो फिर से फायर ना कर दे। पुलिस टीम ने कुछ देर इंतजार किया। बाद में टीम ने दिलेरी दिखाई और सेंट्रो के पीछे की ओर से जाकर फरमान को दबोच लिया।