शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कालेज में विद्यालयों में छात्राओं के वाहन के नाम चल रही अवैध वसूली को रोकने की मांग की है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शामली तहसील संयोजक हिमांशु गौतम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जिले कालेजों के छात्रों को अपनी परीक्षा देने के लिए राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज में जाते हैं जहां पर कालेज के एक कर्मचारी के द्वारा विद्यार्थियों से अपने वाहन खडे़ करने के नाम से दस रुपये वसूलते है, लेकिन उन रुपयों की कोई रसीद विद्यार्थियों को नही देते है, अवैध वसूली रोकने की मांग की है। इस अवसर बजरंग दल के शेखर कादियान, सुमित शर्मा, नाहिद, सुहेल, अंकुर, प्रिंस मालिक, आदर्श चौधरी, अर्पित मलिक, हर्शित कुमार, अमर दीप आदि उपस्थित रहे।