फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े टेंपो ठेकेदार का कार सवारों ने कर लिया अपह्रण

विज्ञापन
टेंपो ठेकेदार गौरव का फोटो। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत बाईपास चौराहे से बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने टेंपो ठेकेदार का अपहरण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गांव नेक निवासी गौरव उर्फ पिंटू पुत्र रामकुमार मेरठ-बागपत बाईपास चौराहे पर टेंपो ठेकेदार है। बृहस्पतिवार दोपहर गौरव बाईपास चौराहे पर बैठा हुआ था। कार सवार चार बदमाश वहां आए और गौरव को जबरदस्ती कार में डालने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने गौरव से मारपीट भी की। लोगों को आता देख बदमाश गौरव का अपहरण कर ले गए। लोगों ने कार रोकने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाश भाग निकले। सूचना पर गौरव के परिजन जानी थाने पहुंचे। गौरव के भाई सौरभ ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानी थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही गौरव को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें