फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना की सड़कों पर अतिक्रमण, लोग परेशान

विज्ञापन
अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट सड़क पर अतिक्रमण कर लगा दुकाने। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। नगर में सड़कों पर फिर से अतिक्रमण की समस्या बन गई है। इस कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। पालिका कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर में सड़कों पर अतिक्रमण बड़ी समस्या बना हुआ है। इस कारण नगर में रोजाना भीषण जाम का लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों और ठेले वालों ने सड़कों को घेर रखा है। अब पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पालिका की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरूआत की। टीम सबसे पहले गुजरान गेट पर पहुंची। यहां कई जगह सड़क पर ही दुकानदारों द्वारा सामान रखा हुआ मिला। टीम ने आरोपियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। इसके लिए उन्हें एक दिन का समय दिया गया। इसके बाद सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी देकर टीम लौट गई। वहीं अशोक स्तंभ पुलिस चौकी, मोहल्ला गंज बाजार में भी सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें