परिवार संग सिद्धबली जा रहे थे ग्राम झीरन और भिकनपुर के परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। सिद्धबली जा रहे दो परिवारों के लोगों की कार फोरलेन हाईवे स्थित डिवाइडर पर चढ़ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। कार में सवार छह लोग घायल हो गए।
रविवार की सुबह करीब आठ बजे नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झीरन निवासी अंकित शर्मा, पांच वर्षीय अंबिका शर्मा, 12 वर्षीय अन्नया, रूबी शर्मा (32 ) तथा ग्राम भिकनपुर निवासी अंशु शर्मा (32) व आठ वर्षीय यश शर्मा कार से नूरपुर से कोटद्वार सिद्धबली के लिए चले थे।
काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर ग्राम कालाखेड़ी के सामने चालक को झपकी आ जाने के कारण कार डिवाइडर पर चढ़ गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कार में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बाद में सभी को बिजनौर रेफर कर दिया गया।