फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रक की टक्कर से पलटने से बची कार, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार दोपहर ट्रक को ओवरटेक करने के फेर में कार ट्रक के आगे आ गई। लगभग 10 मीटर तक ट्रक कार को घसीटता ले गया। इस कारण कार सवार युवक-युवती की चीख निकल गई। गनीमत यह रही कि कार पलटी नहीं। वहीं, हाईवे पर मटौर गांव के सामने कार की टक्कर से मटौर गांव निवासी देवेंद्र घायल हो गया।
मुजफ्फरनगर की ओर से एक कार मेरठ की ओर आ रही थी। कार युवती चला रही थी और ट्रक को ओवरटेक कर टोल के पास बने कट से निकालने का प्रयास कर रही थी। जल्दबाजी के चक्कर में कार ट्रक के आगे आ गई। इस कारण ट्रक लगभग 10 मीटर तक कार को घसीटता ले गया। ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगाए, परंतु कार फिर भी घिसटती चली गई। हादसे में युवक-युवती बाल-बाल बचे। युवक-युवती ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद ट्रक चालक व कार सवार चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हादसा सुबह के समय मटौर गांव के सामने हुआ। गांव निवासी देवेंद्र हाईवे पार कर रहा था। खतौली की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में देवेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें