फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कोहरे में पेड़ से टकराई कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। क्षेत्र में सांधन पुलिया के पास रविवार सुबह तीन बजे मोदीपुरम से शादी समारोह से लौट रहे कार सवार पांच लोगों को अज्ञात वाहन ने साइड मार दी। साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मशक्त के बाद लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बहादुरपुर निवासी राजेंद्र ब्रेजा कार से धंजू मोदीपुरम में शादी समारोह में गए थे। रविवार सुबह करीब तीन बजे वह वापस गांव के लिए चल दिए। कार में अन्य चार लोग सवार थे। मवाना रोड पर सांधन पुलिया के पास घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन ने कार में साइड मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर से दो लोग कार में फंस गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से पीछे बैठे घायल तीन लोगों को अस्पताल पहुंचा। दुर्घना की जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों को किसी तरह बाहर निकलवाया और मेरठ स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक घायलों में राजेंद्र पुत्र रणधीर, सतबीर पुत्र नत्थू, राजीव पुत्र रामबीर, छोटू पुत्र राजेंद्र तथा गुड्डू हैं। थाना पुलिस के मुताबिक घटना में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें