फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। गांव झुनझुनी से बहसूमा में मजदूरी करने आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को मेरठ की तरफ से रही कार ने बहसूमा बाईपास पर टक्कर मार घायल कर दिया। कार को बाईपास तिराहे पर लोगों की भीड़ ने रोक लिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 10 बजे बहसूमा बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप के पास मेरठ की तरफ से आ रही कार ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक लगभग 10 मीटर तक कार पर ही खिंचा चला गया। कार चालक ने तेज गति से भागते हुए बहसूमा की तरफ कार दौड़ा दी। घायल बाइक सवार युवक ने कॉल पर अपने परिचितों को बताया तो उन्होंने बाईपास तिराहे पर कार को रोक लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और थाने में लाकर खड़ा कर दिया। घायलों को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। घायल बाइक सवार झुनझुनी निवासी टोनी, सेवक राम और अभिषेक हैं। तीनों युवक बहसूमा में मजदूरी करने आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें