फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार में ट्रैक्टर की साइड लगने पर चालक से मारपीट कर कार लूटी, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। कालंद-सरधना मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास कार में ट्रैक्टर की साइड लगने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने कार चालक के साथ मारपीट कर उसकी कार लूट ली थी। पीड़ित ने कार लेकर भाग रहे आरोपियों का पीछा किया तो वह कुछ दूरी पर कार सड़क किनारे जंगल में छोड़कर उसकी चाबी लेकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव नगला निवासी गुलबहार पुत्र हसमत रविवार को अपनी कार से मेरठ जा रहे थे। आरोप है कि कालंद-सरधना मार्ग पर पेट्रोल पंप से पहले सरधना की ओर से ट्रैक्टर पर सवार होकर आ रहे तीन लोगों ने उनकी कार रुकवा ली। ट्रैक्टर की कार में साइड लगने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तीनों आरोपियों ने गुलबहार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी उनकी कार लेकर भाग गए। पीड़ित ने कार लेकर भाग रहे आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने कुछ दूरी पर कार को सड़क किनारे जंगल में खड़ा कर दिया और चाबी लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर की कार में साइड लगने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें