फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किन्नरों ने युवक पर अवैध वसूली का आरोप लगाया

विज्ञापन
क्षेत्र में एक युवक के कीनन के नाम पर अवैध उगाई की शिकायत लेकर पहुंचे किन्नर फोटो संवाद
विज्ञापन
किठौर। क्षेत्र की दर्जनों किन्नरों ने बुधवार को थाने पहुंचकर एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उन्होंने युवक पर अवैध वसूली और इनाम लेने का गंभीर आरोप लगाया है। मंसबपुरा निवासी शारदा किन्नर ने बताया कि वह किठौर इलाके की किन्नर है। आरोप है कि गोकुलपुर निवासी युवक अपने साथियों के साथ उनके क्षेत्र में अवैध उगाही कर रहा है। विरोध करने पर युवक जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। इस मामले में किन्नरों ने एसएसपी मेरठ से भी शिकायत की है। सुनीता, मुन्नी शर्मा, शालू, नगमा, चांदनी, माया, सरोज और ज्योति किन्नर सहित दर्जनों किन्नर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें