फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हादसे में कार चालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
रोहटा। मेरठ बडौत रोड हादसे के बाद ट्रक को हटवाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
शाम के समय खिवाई स्थित मुर्गा फार्म से कार में लौट रहे थे सभी
विज्ञापन

गांव सलाहपुर के पास ट्रक ने कार में मारी टक्कर, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ)। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर गांव सलाहपुर के पास कार व ट्रक की टक्कर होने से कार में सवार चालक 35 वर्षीय आसिफ पुत्र पप्पू निवासी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड मेरठ की मौत हो गई। कार में सवार वसीम पुत्र रहम इलाही, शाद पुत्र हाजी नासिर इलाही व दो अज्ञात सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
मेरठ निवासी कार में सवार पांचों युवक खिवाई में स्थित मुर्गा फार्म से मेरठ लौट रहे थे। वह सलाहपुर गांव पैठ के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चालक सहित पांचों लोग फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि आसिफ पुत्र पप्पू निवासी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड मेरठ की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी लोग मेरठ के अलकरीम होटल से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। जो हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर भाग गया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रोहटा। मेरठ बडौत रोड हादसे के बाद ट्रक को हटवाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें