फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ स्टार को 10 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को ऋषभ किक्रेट एकेडमीऔर मेरठ स्टार के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी 10 रन से विजयी रही। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 189 रन की पारी खेली। इसमें देव शर्मा ने 41, देवांश ने 35, कार्तिक ने 32, विराट और ओम ने 30-30 रन बनाए। सुभान ने तीन, ध्रुव ने दो, अर्जुन ने दो, देवांश और आयुष ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ स्टार की टीम ने 25 ओवर में 10 विकेट खोकर 179 रन पर आउट हो गई। इसमें मुकुल और सुभान ने 38-38 रन की पारी खेली। अक्षय ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने चार, देव, फवाज और कबीर ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया आज जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें