फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार चालक की मौत, विसरा सुरक्षित रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व रिश्तेदारी में गया था, वहां से आने पर तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। कसेरु बक्सर निवासी कार चालक अनंत (32) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ से मौत होने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अनंत दो दिन पहले मोदीनगर के कादराबाद स्थित रिश्तेदारी में गया था। रविवार सुबह वापस लौटने पर तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने रजपुरा स्थित अल्फ़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पत्नी चांदनी के मुताबिक, डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ से हालत बिगड़ने की बात कहते हुए मेडिकल हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जहां अनंत की मौत हो गई। सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया परिजनों ने इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

पिता भी कार चालक
परिजनों ने बताया अनंत की पत्नी चांदनी और दो बच्चे हैं। पिता विनोद भी कार चलाते हैं। अनंत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें