फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार चालक की मौत, जहर देकर मारने का आरोप

Thu, 19 Dec 2024 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा निवासी नदीम का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
बाबरी। थाना क्षेत्र के बुटराड़ा के नदीम की बुधवार की सुबह सहारनपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को ससुराल के लोग गांव में लेकर पहुंचे। जहां पर परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि बाद में कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

बुटराड़ी के तनवीर ने पुलिस को बुधवार को सुबह सात बजे सूचना दी कि उसके भाई नदीम की ससुराल के लोगों ने जहर देकर हत्या कर दी है और शव को फेंककर ससुराल के लोग चले गए हैं।
सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया कि गांव का नदीम (48) पिछले कई सालों से सऊदी अरब में कार चलाता था। वह सहारनपुर के मानकमऊ में अपनी ससुराल में ही रहता था। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने नदीम की जहर देकर हत्या की और सुबह के समय शव को गांव में डालकर फरार हो गए। पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हालांकि, बाद में परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। कहा कि नासमझी में उन्होंने हत्या की सूचना दी थी। बताया गया कि मंगलवार की रात अचानक ही सहारनपुर ससुराल में ही नदीम की हालत बिगड़ गई थी। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई थी।

बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा निवासी नदीम का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें