फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना लदे ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा (मेरठ)। मेरठ-गढ़ मार्ग पर पुलिस चौकी माछरा में पेट्रोल पंप के पास एक क्रेटा कार गन्ना लदे ट्रक से टकरा गई। कार में सवार एक युवक की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेरठ मेडिकल भिजवाया। घायलों की हालत नाजुक होने के चलते परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा सोमवार तड़के करीब 3:00 बजे हुआ।
विज्ञापन

जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा निवासी हरिओम पुत्र संतोष अपने अन्य साथियों मोहित शर्मा, कुलदीप, संदीप निवासी मुक्तेश्वरा और भांजे गज्जू निवासी अहरोडा थाना जानसठ के साथ मुजफ्फरनगर में किसी समारोह में शामिल होकर क्रेटा कार से घर लौट रहे थे। मेरठ-गढ़ मार्ग पर माछरा स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही उनकी कार सामने से आ रहे नंगलामल चीनी मिल के गन्ना लदे ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में हरिओम (40) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर हाहाकार देखकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
माछरा चौकी पुलिस ने घायलों को मेरठ मेडिकल भिजवाया और हरिओम के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों ने बताया कि हरिओम गांव में सटरिंग का काम करता था। उसकी तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
माछरा। श्यामपुर-किठौर मार्ग पर बाइक सवार को किसी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। किठौर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने बताया कि जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव श्यामपुर जट्ट निवासी पंकज (21) पुत्र प्रभु दयाल अपनी बाइक पर सवार होकर किठौर आ रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पंकज की मौत हो गई। वह अविवाहित था और इंटर में पढ़ता था। पिता प्रभुदयाल राज मिस्त्री का कार्य करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। माता का काफी दिन पूर्व देहात हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें