फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बाइक से टकराई कार, युवक की मौत, हादसे में दोस्त भी घायल

Sun, 24 Nov 2019 05:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के डीजल मैकेनिक की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जुलाहान, काजीपाड़ा निवासी मोहम्मद फारूख नगर के शक्ति चौक के समीप याकूब मोटर्स के नाम से एक गैराज चलाता था।

शनिवार को वह अपने साथी रामशरण उर्फ जॉनी को बाइक पर साथ लेकर बैराज के पास स्थित गांव देवल गया था। वहां से लौटते समय शाम सात बजे शाकंबरी मोटर्स के सामने उसकी बाइक और  कार में टक्कर हो गई। टक्कर से उसकी बाइक सड़क पर गिर है।
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में फारूख(35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जॉनी (34) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने समझदारी दिखाते हुए कार चालक की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। लोगों  ने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल लाया गया।

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल है। परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें