फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार से आ रही सेंट्रो कार ट्रक में घुसी, शिक्षिका समेत दो की मौत  

Sun, 11 Jun 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एनएच-58 पर दौराला थाने के सामने शनिवार तड़के तेज रफ्तार सेंट्रो कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। कार में सवार दिल्ली निवासी शिक्षिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे घायलों को गाड़ी काटकर बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रोहिणी, दिल्ली निवासी दीपिका (27) पुत्री रविंद्र पीतमपुरा स्थित एमएम पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थीं। शुक्रवार को इसी स्कूल के बच्चों को समर वेकेशन में मसूरी घुमाने के लिए ले जाया जा रहा था। शिक्षिका दीपिका के साथ उनके सहयोगी सेक्टर 17 रोहिणी निवासी शाहिल भट्ट, दिनेश भट्ट पुत्र बीडी भट्ट और मुखर्जी नगर दिल्ली निवासी श्रुति सेंट्रो कार में थे जबकि बच्चे बस में सवार थे। शनिवार तड़के करीब चार बजे जब उनकी कार दौराला थाने के सामने पहुंची तो अचानक सर्विस रोड से एक ट्रक मेन रोड पर आ गया।

नहीं रहा रफ्तार पर नियंत्रण
सेंट्रो कार की रफ्तार तेज थी और नियंत्रण न होने पर कार तेजी से ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस दौरान कार चला रहे शाहिल भट्ट के अलावा दीपक भट्ट और श्रुति गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि आगे की सीट पर बैठीं दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


शाहिल ने भी दम तोड़ा
कार के ट्रक में घुसने पर जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर दौराला थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार से किसी तरह मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर दौराला दिनेश सिंह के अनुसार घायलों को टोल एंबुलेंस से मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शाहिल भट्ट की भी मौत हो गई। जबकि दीपक और श्रुति की हालत गंभीर बनी है। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौत की सूचना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। दिल्ली से मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर के अनुसार परिजन दोनों घायलों को दिल्ली ले गए। 

आगे वैगनआर कार में थे दो दोस्त:
हाईवे पर दीपिका की सेंट्रो कार से आगे उनके दोस्त गौरव व अमृता वैगनआर कार में जा रहे थे। जब हादसा हुआ तो वैगनआर में सवार दोनो दोस्त उनसे आगे निकल गये थे। बाद में एक्सीडेंट का पता चलने पर वह भी वापस आ गये। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें