प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस कार ने बाइक को टक्कर मारी उसमें तस्करी की शराब थी और पुलिस उसका पीछा कर रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार सवारों से शराब की चार पेटी लेकर उन्हें वहां से भगा दिया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख ग्रामीण भड़क गए और कार सवारों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए अंबेहटा गंगोह मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।
जाम की सूचना पाकर एसडीएम नकुड़ योगराज सिंह, सीओ नकुड़ शिवराज सिंह, सीओ गंगोह आरके सिंह के अलावा पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, भाजपा नेता संजय कम्हेड़ा, कांग्रेस नेता नोमान मसूद भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम को खुलवा दिया। इस दौरान रफाकत प्रधान, जाकरि, मेहरबान, दिलशाद, जुबैर, फुरकान, इरफान, मुनव्वर, नसीर, मजाहिर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं सीओ शिवराज सिंह का कहना है कि डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर ग्रामीण ने जो आरोप लगाया हैं। उसकी जांच कराई जाएगी। एसडीएम नकुड़ योगराज सिंह ने मृतकों को पात्रता और नियमानुसार सहायता की बात कही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/