बिजनौर में कोविड सेंटर स्वाहेड़ी से फरार वाजिद,जिसे नूरपुर पुलिस रोडवेज से पकड़ा।
- फोटो : BIJNOR
उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्वाहेड़ी कोविड सेंटर से कोरोना संक्रमित बंदी फरार हो गया। सुबह फरार हुए बंदी को पुलिस ने दोपहर के समय नूरपुर क्षेत्र से दबोच लिया। एसपी ने लापरवाही बरतने पर एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
नूरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी 25 साल के वाजिद को नूरपुर पुलिस ने तीन सितंबर को शस्त्र अधिनियम में दबोचकर जेल भेजा था। जेल में जांच के दौरान वाजिद कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे स्वाहेड़ी कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था।
कोविड सेंटर में 52 मरीज भर्ती हैं। इनमें तीन जेल के बंदी हैं। मंगलवार सुबह वाजिद कोविड सेंटर से फरार हो गया। 11 बजे गणना होने पर वाजिद के फरार होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। इस दौरान एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया।
दोपहर बाद नूरपुर क्षेत्र में पुलिस ने उसे दबोच लिया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने लापरवाही बरतने पर वहां तैनात दरोगा मनफूल सिंह और सिपाही कुलदीप व राजू यादव को निलंबित कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/