फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप और यूजीसी-नेट की कक्षाएं शुरु

Mon, 09 Feb 2026 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आरजी पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में शुरू हुई
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में सोमवार को पांच दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। वर्कशॉप का विषय द आर्ट ऑफ इनफ्लुएंस एसेंशियल स्ट्रेटेजीज फॉर इफेक्टिव कम्युनिकेशन रहा।
कार्यशाला के पहले दिन मुख्य वक्ता एनी सैफी ने बताया कि प्रभावी संचार केवल शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि चेहरे के हाव-भाव, शारीरिक भाषा, आवाज का उतार-चढ़ाव और व्यक्तित्व की उपस्थिति भी संदेश को सशक्त बनाती है। उन्होंने उदाहरणों और व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से समझाया कि कैसे सही बॉडी लैंग्वेज, संतुलित टोन और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से संचार को अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. ममता उपाध्याय ने कार्यशाला के महत्व से छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रीति ने किया। कॉलेज के गृहविज्ञान विभाग में छात्राओं के करियर विकास और उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूजीसी-नेट की विशेष कक्षाएं शुरू की हैं। कक्षाओं का संचालन विभाग की पूर्व छात्राओं दीपा कांडपाल और अंशिका यादव कर रही हैं। वह अपने अनुभवों के आधार पर छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दे रही हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने इस पहल को छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और अधिक से अधिक छात्राओं से इसका लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें