फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन : रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन

Sun, 15 Mar 2026 07:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रविवार को मोदीपुरम स्थित रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई के तत्वावधान में एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कोहली और मुख्य प्रशिक्षकों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य अमित कोहली ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई शैक्षिक तकनीकों और मूल्यांकन प्रणाली को समझने में मदद करते हैं। कार्यशाला में सीबीएसई की ओर से नियुक्त प्रशिक्षक ममता सिंह और गुरु नेहा संधू ने शिक्षकों को होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड की अवधारणा और उसके क्रियान्वयन की जानकारी दी।
विज्ञापन

ममता सिंह ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब मूल्यांकन केवल अंकों पर आधारित नहीं होगा, बल्कि छात्र के व्यवहार कौशल और सहभागिता को भी इसमें शामिल किया जाएगा। गुरुनेहा संधू ने कम्पिटेंसी आधारित मूल्यांकन और विद्यालयों में एचपीसी को प्रभावी ढंग से लागू करने के व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की सफलता में उपप्रधानाचार्य पंकज सिंघल, रितिका, अनुपमा, खुशबू, श्वेता रानी और विवेक सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें