विधायक ने सारी जानकारी एसपी ट्रैफिक खुद ही फोन करके दी, जिस पर एसपी ट्रैफिक ने टीआई को मौके पर भेजा। इस बीच विधायक ने पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तो सिपाही दीपक और होमगार्ड मोनू बुलट बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले जबकि सिपाही अंकित राणा को मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़ लिया। उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया और बुलट भी थाने भिजवा दी गई।
दिल्ली, हरियाणा के ट्रकों से होती है अवैध वसूली
बताया जा रहा है कि रोज इसी तरह वसूली वाहनों से की जाती है। दिल्ली और हरियाणा के ट्रक ट्रैफिक पुलिस के निशाने पर रहते हैं। नियम तोड़ने वालों का चालान काटने की बजाय ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनसे अवैध वसूली करते हैं।
यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार