फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट के प्रस्ताव पर व्यापारी बनाएंगे रणनीति

Sun, 03 Jul 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बांबे बाजार की सेंट्रल पार्किंग हटाने के प्रस्ताव के बाद ही व्यापारी अपनी रणनीति बनाएंगे। उनका कहना है कि यदि कैंट बोर्ड बाजार के पास ही पार्किंग व्यवस्था करता है, तो उसका स्वागत किया जाएगा।
कैंट बोर्ड ने पिछले साल आबूलेन व्यापारियों के विरोध के बाद भी सेंट्रल पार्किंग खत्म कर दी थी। अब कैंट बोर्ड इसी प्लान को बांबे बाजार की सेंट्रल पार्किंग पर भी लागू करना चाहता है। इसी के तहत बोर्ड ने प्लान तैयार किया है। वहीं बांबे बाजार के व्यापारियों का कहना है कि कैंट बोर्ड ने अभी तक कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कैंट बोर्ड का प्रस्ताव अच्छा होगा तो उसका स्वागत किया जाएगा अन्यथा विरोध दर्ज कराएंगे। सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ ने कहा कि कैंट बोर्ड सीईओ कोई भी कार्य करने से पहले व्यापारियों से वार्ता करते हैं। ऐसे में वह इस प्रस्ताव संबंधित हमें आमंत्रित करेंगे तो व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जरूर जाएगा। प्रस्ताव सुनने के बाद ही रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें