फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंट बोर्ड इलेवन ने छावनी इलेवन को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में शनिवार को कैंट बोर्ड इलेवन और भाजपा छावनी इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें कैंट बोर्ड इलेवन ने जीत प्राप्त की। भाजपा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी कैंट बोर्ड इलेवन की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। इसमें सत्यम ने 81 रन की पारी खेली। बंटी ने 49, अलबी ने 40 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाजपा इलेवन की टीम 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना पाई। इसमें अविनाश ने 85 रन बनाए। कैंट बोर्ड इलेवन की ओर से जगदंबा ने दो विकेट लिए। सीईओ जाकिर हुसैन ने दो विकेट लिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल व कैंट बोर्ड मनोनीत सदस्य सतीश शर्मा ने विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें