संवाद
मेरठ। शनिवार को दिल्ली स्थित एमएसएम क्रिकेट मैदान में कैंट बोर्ड इलेवन और डीईओ दिल्ली इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें कैंट बोर्ड इलेवन मेरठ की टीम ने 6 विकेट से विजयी रही।
डीईओ दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इसमें डॉ. सुमित ने 58, अमित ने 23 रन की पारी खेली। कैंट बोर्ड मेरठ की ओर से गेंदबाजी करते हुए सीईओ जाकिर हुसैन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ कैंट बोर्ड इलेवन की टीम ने 16.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और 6 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अल बशर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55, मिर्जा अकरम ने 30 रन का योगदान दिया। डीईओ दिल्ली की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय, संजय और पवन ने एक-एक विकेट लिया। अल बशर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीईओ जाकिर हुसैन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। इस मौके पर एई पीयूष गौतम, तनकीब अख्तर, रमेश, जगदंबा आदि लोग रहे।