फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बड़ी कार्रवाई: कैंट बोर्ड के अफसरों ने 10 करोड़ के 22 बी रिजार्ट को किया सील, मचा हड़कंप

Fri, 14 Oct 2022 12:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। कैंट बोर्ड की टीम ने 10 करोड़ के 22 बी रिजार्ट को सील कर दिया है। कैंट बोर्ड की टीम ने फोर्स को साथ ले जाकर यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन
मेरठ में 22 बी सील। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कैंट बोर्ड की टीम फोर्स के साथ शुक्रवार सुबह कार्रवाई के लिए पहुंची और 22 बी को सील कर दिया। एससीएम और कैंट बोर्ड एई पीयूष के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई है। इस दौरान लालकुर्ती थाना पुलिस भी मौजूद रही। वहीं कैंट बोर्ड टीम की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। उधर, बसपा नेता व 22 बी के संचालक पंकज जौली ने हाईकोर्ट के स्टे की बात कहते हुए कैंट बोर्ड अधिकारियों को चेतावनी दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: अमानगढ़ में हाथियों का बसेरा, एक साथ दिखे 50 से ज्यादा हाथी, पर्यटक  उत्साहित

बता दें कि कैंट बोर्ड की टीम शुक्रवार सुबह 11 बजे 22 बी को सील करने पहुंची। इस दौरान टीम ने 22 बी को सील कर दिया। बताया गया कि 22 बी को चौथी बार सील किया गया है। वहीं कैंट बोर्ड की बैठक में दो महीने पूर्व ही ट्रेड लाइसेंस निरस्त हो गया था।
विज्ञापन


पहले 2018 में हुई थी कार्रवाई
22 बी पिछले आठ साल से विवादों में हैं। यहां विवाह मंडप, होटल, रेस्टोरेंट सहित बार संचालित है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग होटल में मौजूद थे, जिन्हें अन्य होटलों में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन

कार्रवाई करती टीम। - फोटो : amar ujala
बोर्ड बैठक में किया गया ट्रेड लाइसेंस निरस्त
अगस्त माह में हुई बोर्ड बैठक में 22 बी का ट्रेड लाइसेंस निरस्त किया गया था। बैठक में चर्चा का विषय रहा था कि तमाम अनियमितताओं के बावजूद किस प्रकार छावनी परिषद ने 22 बी का ट्रेड लाइसेंस दिया। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई और स्पष्टीकरण मांगा गया था।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दो मुस्लिम महिला बंदियों समेत 23 ने रखा करवा चौथ का व्रत, नौ के पति इसी जेल में हैं बंद

चौथी बार हुई सीलिंग की कार्रवाई
22 बी के संचालक पंकज जौली ने कहा कि चौथी बार सीलिंग की कार्रवाई की गई है। बताया गया कि पूर्व में उन्होंने दो मुकदमों में जीत हासिल की। जिसके बाद सील खोली गई थी। उन्होंने कहा कि अब फिर से सीलिंग की कार्रवाई करके कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने मानहानि की है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में छावनी परिषद को इसका जवाब देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें