फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट इलाके में पकड़े गए दो संदिग्ध, एक घंटे तक की गई पूछताछ

Mon, 16 Jan 2017 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
लालकुर्ती थाने में बैठे दोनों युवक।
विज्ञापन
कैंट इलाके में संदिग्ध हालत में घूमते जम्मू कश्मीर के दो युवकों को रविवार देर शाम आर्मी के जवानों ने पकड़ लिया। दोनों युवकों से सेना ने करीब एक घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें सेना ने लालकुर्ती पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों के परिजनों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कैंट इलाके में करियप्पा स्ट्रीट के पास संदिग्ध हालत में घूमते मिले दो युवकों को सेना के जवानों ने पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि दोनों युवकों ने खुद को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला बताया। दावा है कि दोनों युवकों ने अपनी आईडी भी दिखाई है। वह दोनों कपड़ा बेचने का काम करते हैं। इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला के मुताबिक सेना के जवान इन दोनों युवकों को थाने पर देकर गए थे। दोनों से गहनता से पूछताछ की गई। दोनों के परिजनों से भी पुलिस ने फोन पर बात की है। सेना के जवान दोनों युवकों को संदिग्ध बता रहे थे। दोनों की पुलिस ने जांच पड़ताल की है। उनके परिजनों को थाने बुलाया है। तब तक युवक पुलिस की हिरासत में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें