फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होली से पूर्व चार करोड़ रुपये में बनेंगी छावनी की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छावनी परिषद चुनाव से पूर्व 23 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में छावनी में टूटी सड़कों के निर्माण के लिए ठेकेदार को अनुमति मिल जाएगी। चार करोड़ की लागत से इन सड़कों का निर्माण होगा। इसके साथ ही कंपनी गार्डन में पीपीपी मॉडल पर होने वाले विकास कार्यों के साथ तीन साल के लिए पार्किंग, झूले, एंट्री फीस का भी ठेका मंजूर हो जाएगा।
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि ऑउटसोर्सिंग पर होने वाले कार्यों का री टेंडर प्रक्रिया की गई थी। इस पर आज अंतिम मुहर लग जाएगी। हनुमान चौके से सोफिया स्कूल तक की सड़क का निर्माण एमईएस की ओर से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में छावनी अस्पताल के चिकित्सकों का मानदेय भी तय होगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों के डेवलपमेंट फंड के लिए एक सदस्य नियुक्त किया जाना है। इसमें उनके नाम पर भी चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा बोर्ड बैठक में युनानी दवाखाना का कांट्रेक्ट का नवीनीकरण भी होगा। शेयरिंग बेस पर छावनी अस्पताल में डेंटल, फिजियोथिरेपिस्ट, होम्योपैथिक चिकित्सकों को नियुक्त करने का मामला भी रखा जाएगा। बैठक में कर्मचारियों के वेतनवृद्धि पर भी चर्चा की जाएगी। छावनी में कई स्थानों पर दिए जाने वाले ठेकों के विषय में भी बोर्ड अपना प्रस्ताव देगा। डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि छावनी क्षेत्र में घूम रहीं निआश्रित गोवंश को कांजी हाउस में रखने की व्यवस्था और कुत्तों की नसबंदी के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा। म्यूटेशन, एनओसी, अवैध निर्माण के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें